Bihar board class 7th chapter 11 science notes, Resham se Vastra Tak Class 7th Notes, bihar board class 7 science chapter 11 solutions, class 7 science chapter 11 solutions in hindi, Resham se Vastra Tak class 7 notes in hindi, रेशों से वस्त्र तक वर्ग 7 नोट्स objective, Resham se Vastra Tak Class 7th Science Notes, Resham se Vastra Tak Class 7th Notes,
11. रेशों से वस्त्र तक
ऊन जानवरों से प्राप्त होने वाला तंतु है। इसे भेड़, पहाड़ी बकरी, याक आदि जानवरों से प्राप्त किया जाता है।
चीन और ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत में भेड़ की संख्या सबसे अधिक है।
जम्मु कश्मीर के बकरियों से प्रसिद्ध पश्मीना ऊन प्राप्त की जाती है।
अंगोरा नस्ल की बकरियों से अंगोरा ऊन प्राप्त की जाती है।
भेड़ों से ऊन प्राप्त करने के निम्न चरण हैं—
1. बालों की कटाई- भेड़ों से बालों को गर्मी के मौसम में काटा जाता है।
2. सफाई और धुलाई- बालों से चिकनाई, धूल और गंदगी निकालने के लिए उसे धोया जाता है।
3. छँटाई- सूखे बालों की छँटाई की जाती है। बालों में से छोटे-छोटे कोमल व फूले हुए रेशों को छाँटा जाता है।
4. बालों को सुखाना- छँटाई के बाद रेशों को पुन: धोकर सुखाया जाता है।
5. रंगाई- भेड़ या बकरी का ऊन काली, भूरी या सफेद होती हैं। उन्हें विभिन्न रंगों से रंगा जाता है।
6. रेशों को सीधा करके सुलझाना- रंगे हुए रेशों को सीधा करके सुलझाया जात है फिर उनसे धागा बनाया जाता है। लंबे रेशों को स्वेटरों के ऊन के रूप में और छोटे रेशों को ऊनी वस्त्र बुनने में उपयोग किया जाता है।
7. बुनाई- हाथों से या मशीन से ऊनों की बुनाई कर ऊनी वस्त्र तैयार किया जाता है।
रेशम का खोज चीन में हुआ।
चीन के व्यापारी रेशम का व्यापार जिस रूट से करते थे, उसे ‘सिल्क रूट या रेशम मार्ग’ के नाम से जाना जाता है।
रेशम के कीटों को रेशम प्राप्त करने के लिए उसे पालना रेशम कीट पालन या सेरीकल्चर कहलाता है।
रेशम कीट के जीवन की चार अवस्थाएँ होती हैं—
अंडा → लार्वा → कोकून → व्यस्क कीट
रेशम के कीड़े को शहतुत के पत्तियों पर पाला जाता है।
रेशम कीट से रेशम प्राप्त किया जाता है।
रेशम चक्र अपने जीवन चक्र में कोकून बनाते हैं, जिससे रेशम के रेशे प्राप्त किए जाते हैं।
Leave a Reply