Bihar board class 7th chapter 7 science notes. Hawa Aandhi Toofan Class 7th Notes, bihar board class 7 science chapter 7 solutions, class 7 science chapter 7 solutions in hindi, Hawa Aandhi Toofan class 7 notes in hindi. हवा, ऑंधी, तूफान वर्ग 7 नोट्स objective, Hawa Aandhi Toofan Class 7th Science Notes, Hawa Aandhi Toofan Class 7th Notes
7. हवा, ऑंधी, तूफान
गर्मी के दिनों में हवा समुद्र से भारतीय उपमहाद्विप की ओर बहती है। समुद्र से आनेवाली ये हवाएँ अपने साथ जलवाष्प लाती हैं, जिससे वर्षा होती है। जिसे हम मानसूनी हवा कहते हैं।
आँधी— काफी तीव्र गति से चलने वाली हवाओं को आँधी कहते हैं।
गतिशील वायु को हवा कहते हैं।
गर्म हवा ऊपर उठती है जबकि ठंडी हवा नीचे की ओर आती है।
समीर— जब हवा की चाल बहुत कम हो तो उसे समीर कहते हैं।
जब हवा समुद्र से स्थल की ओर जाए, तो उसे समुद्री समीर कहते हैं। यह दिन के समय में चलते हैं।
जब हवा की दिशा स्थल से समुद्र की ओर हो तो उसे स्थल समीर कहते हैं। यह रात के समय चलते हैं।
पुरब की ओर से आने वाली पवन को पूर्वा पवन कहते हैं।
पश्चिम से आने वाली पवन को पछुआ पवन कहते हैं।
बंगाल में गर्मी के मौसम में धूल भरी आँधी को काल वैशाखी कहा जाता है।
बिहार में गर्म हवा को लू कहते हैं।
पवन
उच्च दाब क्षेत्र से निम्न दाब क्षेत्र की ओर वायु की गति को ‘पवन’ कहते हैं। बहती हुई हवा को पवन कहते हैं। पवन की गति समीर से अधिक होती है।
गतिशील वायु पवन कहलाती है।
जब हवा की गति पवन से अधिक हो तो उसे तुफान कहते हैं।
चक्रवात
हवाएँ जब बहुत ही तेजी से चक्र के रूप में घूमती है। तो इस स्थिति को चक्रवात कहते हैं।
चक्रवात अक्सर समुद्र के ऊपर उत्पन्न होती है जिसके कारण बादलों को भी अपने साथ ले लेती है। यहीं चक्रवात जब समुद्र की तटीय इलोके में आती है तो तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा कराती है।
चक्रवात किसे कहते हैं— सागरों तथा महासागरों में उठनेवाले तूफान को चक्रवात कहते हैं।
चक्रवात-चक्रवात एक भयानक तूफान होता है जिसकी गति 119 कि०मी० प्रति घंटा से अधिक होती है।
घूमती हुई वायु को चक्रवात कहते हैं।
चक्रवात गहरे रंग के कीप के आकार के बादल होते है।
आँधी या चक्रवात से होनेवाला नुकसान
- जानमाल की क्षति
- घर, वृक्ष आवागमन एवं संचार प्रणाली बाधित
- समुद्री जहाजों एवं बंदरगाहों को नुकसान
- तटीय इलाकों का जल में मग्न हो जाना।
चक्रवात से सुरक्षा के उपाय
- इसकी सूचना संचार माध्यमों जैसे रेडियो, मोबाईलों तथा दूरदर्शन से दी जाए।
- सूचना को अनदेखी नहीं किया जाए।
- एक-दूसरे का सहयोग किया जाए।
- सुरक्षित स्थानों पर पहुँचने की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।
दूनिया का सबसे खतरनाक चक्रवात टॉरनेडो है, जो ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका के मिसीसिपी इलाकों में में आते हैं। इसकी गति 325 किमी/घंटा होता है।
घूमती हुई हवा का ऐसा कॉलम जो पृथ्वी की सतह से बादलों तक हो, बवंडर कहलाता है।
भारी वर्षा के समय चमकीली धारियाँ दिखाई देती है तथा तीव्र ध्वनि सुनाई पड़ती है। जिसे हम वज्रपात कहते हैं। बोल-चाल की भाषा में हम इसे ‘बिजली का गिरना‘ कहते हैं।
इसकी गति 4 लाख किलोमीटर प्रति घंटे होती है। इसका तापमान सूर्य के सतह के तापमान का 4 गुना होता है। जिसके कारण ही यह अधिक खतरनाक होता है।
Leave a Reply